Homeझारखंडचाईबासा में जिंदा जले चार बच्चे, खेलने के दाैरान हुआ हादसा

चाईबासा में जिंदा जले चार बच्चे, खेलने के दाैरान हुआ हादसा

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले (चाईबासा) के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में सोमवार सुबह हादसा हो गया। पुआल में लगी आग की चपेट में आकर वहां खेल रहे चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बच्चे घर के पास पुआल में खेल रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और वे उसकी चपेट में आ गए। मृतकों में अर्जुन चातार का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच वर्षीय पुत्र साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो वर्षीय पुत्र रोहित सुंडी और पांच वर्षीय भूमिका सुंडी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि चारों बच्चे नाबालिग थे और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments