Homeझारखंड20 मार्च को झारखंड में ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट

20 मार्च को झारखंड में ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट

रांची। मौसम विभाग ने बताया कि 21 मार्च तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो मौसम के आंशिक रूप से खराब रहने का संकेत देता है। तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस और कोडरमा में सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहे, जिससे धूप की तीव्रता कुछ कम महसूस की गई। गौरतलब है कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इस दौरान बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को राज्य में गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments