ट्रेड फेयर व्यापारिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक माध्यम भी है : कल्पना

रांची। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि ट्रेड फेयर न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी एक सशक्त माध्यम बनता है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। कल्पना सोरेन शनिवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वीं इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने देश-विदेश से आए व्यापारियों और शिल्पकारों की ओर से प्रदर्शित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। मेले में विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कई देशों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, हैंडलूम, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, फूड प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *