जमशेदपुर : फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में जमशेदपुर की अंजलि सिन्हा ने अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर फॉरएवर मिसेज़ जमशेदपुर 2025 का ताज अपने नाम किया है। यह उपलब्धि साबित करती है कि सपनों को साकार करने के लिए केवल हौसला और मेहनत ही काफी है। अंजलि अब आने वाले दिसंबर माह में आयोजित होने वाले फॉरएवर मिसेज़ इंडिया 2025 में जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस सफर ने न केवल शहर का मान बढ़ाया है, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती है।