जैक बोर्ड परीक्षा और नगर निकाय चुनाव एक ही दिन कराने पर एसोसिएशन की आपत्ति

रांची। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चुनाव और बोर्ड परीक्षा दोनों ही बड़े प्रशासनिक आयोजन हैं, जिनमें शिक्षकों, विद्यालय भवनों, प्रशासनिक अमले, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जरूरत होती है। ऐसे में एक ही दिन दोनों कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों पर अनावश्यक मानसिक दबाव डालेगा और प्रशासनिक अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में शिक्षकों और स्कूल परिसरों की व्यस्तता से परीक्षा की निष्पक्षता और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चुनाव में लगाए जाने के कारण छात्रों के समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भी कठिनाई आ सकती है। अजय राय ने राज्य सरकार, जैक बोर्ड और राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि या तो नगर निकाय चुनाव की तिथि में बदलाव किया जाए या फिर बोर्ड परीक्षा की तिथि में अविलंब संशोधन किया जाए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने 23 फरवरी को एक ही दिन नगर निकाय चुनाव और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) की बोर्ड परीक्षा आयोजित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *