लाहौर : ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। धीमी और कम उछाल वाली पिच पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें तेज गेंदबाज Nathan Ellis ने चार विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। Alex Carey पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि Matthew Short और Marnus Labuschagne भी जल्दी पवेलियन लौट गए। एक समय टीम का स्कोर 51 रन पर तीन विकेट था।
इसके बाद Josh Inglis और Cameron Green ने पारी को संभाला। इंग्लिस ने 51 और ग्रीन ने 53 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। मध्यक्रम में मैट रेनशॉ और ओलिवर पीक के योगदान से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 231/9 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत भी निराशाजनक रही। माज़ सदाकत पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान, Babar Azam और Salman Ali Agha भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।
नाथन एलिस, मैथ्यू शॉर्ट और Adam Zampa की सटीक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया और टीम 78 रन पर छह विकेट गंवा बैठी।
हालांकि, Shadab Khan ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 104 गेंदों पर 71 रन बनाए। उन्होंने अराफात मिन्हास के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। Shaheen Shah Afridi ने भी तेज रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही पाकिस्तान की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं।
एलिस ने अपना चौथा विकेट हासिल कर पाकिस्तान की वापसी की संभावनाओं पर पूरी तरह विराम लगा दिया। अंत में तनवीर संघा ने शादाब खान को आउट कर पाकिस्तान की पारी 190 रन पर समेट दी।
संक्षिप्त स्कोर
ऑस्ट्रेलिया: 231/9 (50 ओवर)
- कैमरून ग्रीन 53
- जोश इंग्लिस 51
- शाहीन अफरीदी 3/36
- अराफात मिन्हास 2/27
पाकिस्तान: 190 (44.1 ओवर)
- शादाब खान 71
- नाथन एलिस 4/33
- मैथ्यू शॉर्ट 3/36
परिणाम: ऑस्ट्रेलिया 41 रन से विजयी, सीरीज 1-1 से बराबर।
