Homeझारखंडमुसलमानों को सरकारी टेंडरों में आरक्षण पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर...

मुसलमानों को सरकारी टेंडरों में आरक्षण पर बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला

रांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस, जिसने कभी देश के संसाधनों पर मुसलमानों का पहला हक बताया था, अब कर्नाटक में सरकारी टेंडरों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि यह सिलसिला सिर्फ ठेकेदारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कांग्रेस शासित राज्यों में धर्म के आधार पर संसाधनों का बंटवारा तय करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर संसाधनों का बंटवारा कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश को चेताया था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं के मंगलसूत्र तक छिन जाएंगे। मरांडी ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व और जनसमर्थन के चलते कांग्रेस अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाई, लेकिन अब कांग्रेस शासित राज्यों में मुसलमानों को संसाधनों पर विशेष अधिकार दिया जाने लगा है।मरांडी ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस-झामुमो गठबंधन प्रदेश में भी इसी तर्ज पर सरकारी टेंडरों का बंदरबांट कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटबैंक की राजनीति के तहत अघोषित रूप से संविदाएं खास वर्गों में बांटी जा रही हैं और बहुसंख्यक समाज के संवेदकों को हाशिए पर धकेला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments