बड़ी खबर : झारखंड के मुख्‍य सचिव बने अविनाश कुमार

रांची। अविनाश कुमार को झारखंड का मुख्‍य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्‍हें कई पदों का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्‍त बनाया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 30 सितंबर, 2025 को जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार (अतिरिक्त प्रभार-मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी, मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *