HomeBreaking Newsकोसी DIG की औचक जांच में बड़ा खुलासा, दलाली करते पकड़ा गया...

कोसी DIG की औचक जांच में बड़ा खुलासा, दलाली करते पकड़ा गया कथित दलाल

  • सलखुआ थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

सहरसा

कोसी प्रक्षेत्र के सलखुआ थाना में दलाली और पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करने के मामले में DIG डॉ. कुमार आशीष की औचक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में एक कथित दलाल गिरफ्तार किया गया है और लापरवाही के आरोप में सलखुआ थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • वायरल वीडियो के बाद DIG ने की औचक जांच

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक अवैध व्यक्ति सलखुआ थानाध्यक्ष के कक्ष में बैठकर पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करता दिख रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए DGP के निर्देश पर 2 जुलाई को DIG खुद सलखुआ थाना पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।

  • बाइक से बरामद हुई केस फाइलें और लैपटॉप

जांच के दौरान गौसपुर मंदिर के पास नीली पल्सर बाइक पर सवार एक संदिग्ध को रोका गया। उसकी पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उसके बैग से एक लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस और विभिन्न थानों की कई मूल केस फाइलें व केस डायरी बरामद हुईं।

  • लंबे समय से चल रहा था दलाली का काम

SIT की जांच में सामने आया कि सतीश कुमार लंबे समय से थाना परिसर में अवैध रूप से सक्रिय था। वह पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करता था, लोगों से पैसे लेता था और लैपटॉप पर केस डायरी तैयार कर दूसरों को उपलब्ध कराता था। डीआईजी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही थी।

-10 पुलिसकर्मी निलंबित, एसआइटी गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। जिन पुलिस अधिकारियों की केस फाइलें दलाल के पास से मिलीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।

-निलंबित किए गए अधिकारी

सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक *सुबाल पासवान, पंकज कुमार, जूही कुमारी, शिशुपाल रविदास, अमोद कुमार, चंद्रजीत प्रभाकर, पिंकी कुमारी, ज्योतिष कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मनीषा कुमारी।

सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments