पटना : Upendra Kushwaha के एक बार फिर राज्यसभा जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। Rashtriya Lok Morcha (RLM) के सुप्रीमो कुशवाहा ने भले ही अपनी पार्टी के बैनर तले नामांकन किया हो, लेकिन पर्दे के पीछे से Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा राजनीतिक समीकरण बनाते हुए उन्हें National Democratic Alliance (NDA) कोटे से चौथा उम्मीदवार बना दिया है।
RLM के प्रदेश अध्यक्ष Alok Singh ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुशवाहा की जीत में कोई बाधा नहीं है और उन्हें समर्थन देने वाले विधायकों की सूची एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी।
दरअसल, बिहार से राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं, जबकि इस बार 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA की ओर से मुख्यमंत्री Nitish Kumar, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, केंद्रीय मंत्री Ramnath Thakur, RLM प्रमुख Upendra Kushwaha और BJP के प्रदेश महामंत्री Shivesh Ram ने नामांकन किया है। वहीं महागठबंधन की ओर से Rashtriya Janata Dal के सांसद A. D. Singh मैदान में हैं।
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत होती है। ऐसे में चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि पांचवीं सीट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
राज्यसभा की इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को होना है। चुनाव में सभी विधायक बैलेट पेपर पर फर्स्ट और सेकेंड प्रायोरिटी के आधार पर वोट करेंगे, जिसे चुनाव आयोग के ड्रॉप कोटा फॉर्मूले के तहत गिना जाएगा।
