नीति आयोग की पहल से बिहार के पैक्सों को मिलेगी नई दिशा: प्रमोद कुमार

पटना। ‘नीति राज्य कार्यशाला श्रृंखला’ के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री सहकारिता विभाग ने कहा कि नीति आयोग द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कार्यशाला बिहार में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।

प्रमोद कुमार ने कहा कि अब राज्य के किसानों को धान एवं गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों तक सीमित न रहकर विविधीकरण की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने मखाना एवं लीची जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों में बिहार की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए इनके वैज्ञानिक उत्पादन एवं विपणन पर बल दिया।

मंत्री ने राज्य के किसानों से अपील किया कि वे मिट्टी की जांच के आधार पर फराल चयन करें, ताकि उत्पादन लागत में कमी लाते हुए अधिकतम उपज एवं आय सुनिश्चित की जा सके।

दो दिवसीय इस कार्यशाला के दौरान पैक्स के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, व्यावसायिक विस्तार, वित्तीय समावेशन एवं किसान उत्पादक संगठनों के साथ उनके समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, पूर्वी भारत के राज्यों में सफल मॉडलों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा कर उन्हें व्यापक स्तर पर लागू करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *