Homeझारखंडदिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बिरसा कॉलेज खूंटी के छात्र...

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बिरसा कॉलेज खूंटी के छात्र का चयन

खूंटी। बिरसा कॉलेज, खूंटी के एनएसएस का स्वयंसेवक नवीन किशोर का चयन वर्ष 2024 के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह, नई दिल्ली के लिए हुआ है। इस संबंध में भारत सरकार से बिरसा कॉलेज को पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे इस महाविद्यालय के विद्यार्थी के चयन की सूचना दी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जी किड़ो नवीन किशोर के चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक लालकिला के मुख्य समारोह में तिरंगे की सलामी देना बहुत बड़ी बात है। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पुष्पा सुरीन ने बताया कि एनएसएस का स्वयंसेवक नवीन किशोर का चयन स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने की जानकारी मिलने से पूरा महाविद्यालय परिवार खुश है। डॉ सुरीन ने कहा कि नवीन किशोर ने पूरे खूंटी का मान बढ़ाया है। ऐतिहासिक लालकिला के मुख्य समारोह का साक्षी बनना बहुत बड़ी बात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments