Homeझारखंडबरहेट और टुंडी से भाजपा ने की उम्मीदवारों  की घोषणा

बरहेट और टुंडी से भाजपा ने की उम्मीदवारों  की घोषणा

रांची। भाजपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषण कर दी है। इन दो सीटों में बरहेट और टुंडी का नाम शामिल है, जहां बरहेट से गमालियल हेंब्रम का नाम है, वहीं टुंडी से विकास महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। गमालियल हेम्ब्रम ने पांच साल पहले पारा टीचर की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा। गमालियल हेम्ब्रम को खेल से गहरा लगाव है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। तब आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस संबंध में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की यह दूसरी सूची है। इससे पहले भाजपा ने 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments