Homeझारखंडझरिया से BJP प्रत्याशी रागिनी सिंह ने किया नामांकन, कहा- भाजपा की...

झरिया से BJP प्रत्याशी रागिनी सिंह ने किया नामांकन, कहा- भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता

झरिया : झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने आज धनबाद समाहरणालय पहुंचकर नामांकन कर लिया है। नॉमिनेशन करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जो उत्साह दिख रहा है उससे यह स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। इस कारण जनता मूड बना चुकी है कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments