भाजपा ने अमेरिकी शर्तों पर किया समझौता : वृंदा

रांची। भाजपा ने अमेरिकी शर्तों पर समझौता कर लिया है। इससे देश के हितों को नुकसान हुआ है। इस शर्ता के अनुसार अब अमेरिका यह तय कर रहा है कि भारत किस देश से कच्चा तेल खरीदेगा। ऐसा पूर्व में कभी नहीं हुआ। यह बातें माकपा की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात ने मंगलवार को पार्टी के रांची के मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि ईरान पर साम्राज्यवादी अमेरिका और इस्त्राइल की ओर से किए जा रहे हमले पर भारत सरकार की चुप्पी ने हमें पूरी दुनिया में अलग-थलग कर दिया है। उन्होंने देश की जनता के मुद्दों पर देश भर में चलाए जा रहे पार्टी के जन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में भी यह अभियान प्रभावी रहा और पिछले चार दिनों में राज्य के हजारों लोगों इस अभियान का संदेश दिया।

वहीं मौके पर पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मनरेगा खत्म कर वीबी जी रामजी लाने के खिलाफ, चार लेबर कोड रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक वापस लेने और किसानों के बीज विधेयक को रद्द करने की मांग को लेकर माकपा 24 मार्च को दिल्ली में रैली आयोजित कर रही है।

उन्होंने बताया कि रैली की तैयारी के लिए राज्य के दक्षिणी छोटानागपुर स्तरीय जन आक्रोश जत्था मंगलवार को रांची, गुमला, खूंटी लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाते हुए बुंडू पहुंचा। बुंडू के शहीद बिरसा चौक पर सुरेश मुंडा की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। इसी प्रकार संताल परगना में निकाले गए जत्थे का पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में समापन हुआ।

इस अभियान में लाखों हैंडबिल का विवरण हुआ और दिल्ली जाने वाले सैकडाें कार्यकर्ताओं की सूची बनायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *