HomeBreaking Newsराज्य में बढ़ते अपराध पर भाजपा का हमला, बाबूलाल मरांडी ने सीएम...

राज्य में बढ़ते अपराध पर भाजपा का हमला, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन से की सख्त कार्रवाई की मांग

रांची – झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में एक पत्थर खदान में हुई गोलीबारी की घटना और उसमें कांग्रेस के एक नेता और उसके साथी के शामिल होने को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट नहीं बनने देने की अपील की।

मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पाकुड़ में कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला ने सोलागढ़िया गांव में पत्थर खदान के मुन्शी पर गोलीबारी की। सौभाग्य से मुन्शी की जान बच गई है। घायल मुन्शी ने बयान दिया है कि दो दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी भी की, लेकिन ‘हाऊस’ (मुख्यमंत्री आवास) के दबाव में दोनों को छोड़ दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी ‘हाऊस’ के वे कौन लोग हैं, जो हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को बचा रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र से इन अपराधियों का क्या संबंध है? छठ पूजा के दिन हुई इस गोलीबारी की जवाबदेही कौन लेगा? क्या अब यह मान लिया जाये कि जो ‘हाउस’ के अनुसार माइनिंग नहीं करेगा, उसको दिनदहाड़े गोली मार दी जाएगी?

मरांडी ने कहा कि हेमंत जी, झारखंड में सत्ता की सरपरस्ती में पल रहा अपराध खतरनाक संकेत है। झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट मत बनने दीजिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments