Homeअन्तर्राष्ट्रीयनाव पलटने से पानी में डूबे पांच लोगों में से दो के...

नाव पलटने से पानी में डूबे पांच लोगों में से दो के शव बरामद

कछार (असम) : जिले के सोनाई राजस्व सर्किल के अंतर्गत दक्षिण मोहनपुर गांव में सोमवार को जलभराव वाले इलाके में एक नाव पलटने से पांच लोग डूब गए थे। मंगलवार को एनडीआरएफ टीम ने दो शव को बरामद कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ लगातार अभियान चला रही है।

दरअसल, साेमवार को 10 लोगों को ले जा रही एक नाव गहने जलभराव वाले इलाके में पलट गई थी। नाव पलटने के बाद पांच लोग तैरकर सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गए थे, जबकि पांच व्यक्ति पानी में डूब गए थे। घटना की जानकारी पर जिला मुख्यालय शहर सिलचर में तैनात एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता व्यक्तियों की तलाश शुरू की। नदी जैसे जलभराव वाले इलाके में डेढ़ दिन तक चले अभियान के बाद टीम ने मंगलवार को दो व्यक्तियों के शव पानी से निकाले। अन्य लोगों की अभी भी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments