Homeराष्ट्रीयमनाली : मझाच नाले में बहे ट्रैकर का शव बरामद, व्यास नदी...

मनाली : मझाच नाले में बहे ट्रैकर का शव बरामद, व्यास नदी किनारे मिला

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मनाली में ट्रैकिंग के दौरान मझाच नाले के तेज बहाव में बहे एक ट्रैकर का शव रविवार सुबह व्यास नदी के किनारे से बरामद किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने पूरी रात चले खोज अभियान के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

नाला पार करते समय हादसा

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की दोपहर 10 ट्रैकर्स का एक दल शनाग और मझाच क्षेत्र से ऊंचाई वाले इलाके में ट्रैकिंग के लिए गया था। वापसी के दौरान टीम लीडर धनंजय वर्मा, निवासी उधमपुर (जम्मू), मझाच नाला पार कर रहे थे। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

पूरी रात चला खोज अभियान

घटना की सूचना मिलते ही थाना मनाली पुलिस मौके पर पहुंची। सोलंगनाला से एसडीआरएफ और बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया। संयुक्त टीमों ने पूरी रात लगातार तलाशी अभियान चलाया।

व्यास नदी किनारे मिला शव

डीएसपी क्षमादत शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह वशिष्ठ के पास व्यास नदी के किनारे धनंजय वर्मा का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उनके भाई कनव वर्मा ने की। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम पूरा कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे की औपचारिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments