नगर निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्‍ह

पूर्वी सिंहभूम। जिला में शनिवार को नगर निगम और नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के तहत मेयर और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्‍ह का आवंटन कर दिया गया। शनिवार को जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रत्‍याशियों को मिले चिन्‍ह में इंदिरा सुन्डी को एअरकंडीशनर, कुमकुम श्रीवास्तव को छड़ी, जेवा कादरी को चूड़ियां, पार्वती देवी को बैटरी टॉर्च, प्रतिभा रानी को बेंच, बनिता सहाय को बिस्कुट, राईमुनी सुन्डी को बक्सा, लक्की सिंह को ईंटें, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान को बाल्टी, संध्या सिंह को कैमरा, सुधा गुप्ता को कार्पेट, सुशीला सिंह को सीसीटीवी कैमरा तथा सोनामुनी सोरेन को चपाती रोलर का प्रतीक आवंटित किया गया है। वहीं मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण वार्ड सदस्य का पद रिक्त घोषित किया गया है।

वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। इंदू देवी को एअरकंडीशनर, जसप्रीत कौर को छड़ी, डॉली मल्लीक को चूड़ियां, नीलुफर हुसैन को बैटरी टॉर्च, नौशीन खान को बेंच, बलबीर कौर को बिस्कुट, मुस्सर्रत खातुन को बक्सा तथा रिंकु सिंह को ईंटें का प्रतीक मिला है। इसके साथ ही जुगसलाई नगर परिषद से वार्ड संख्या 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी, वार्ड संख्या 06 से फिरदौश परवीन, वार्ड संख्या 09 से सालेहा अमीरा, वार्ड संख्या 10 से आमरीन परविन और वार्ड संख्या 11 से राशीद इकबाल अंसारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

इधर, चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोमवारी सेरेन को बैटरी टॉर्च, संध्या रानी सरदार को चूड़ियां, चन्दना मुर्मू को एअरकंडीशनर तथा शिलावती टुडू को छड़ी का चिन्‍ह आवंटित किया गया है। वहीं चाकुलिया नगर पंचायत से वार्ड संख्या 03 से सोनिया दास, वार्ड संख्या 08 से मोहम्मद नजीमुद्दीन और वार्ड संख्या 12 से कारमी सोरेन निर्विरोध वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *