राजनीति Archives - Tez Raftar Live

भक्तों की सांसें थम गईं जब सामने आया बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप
उज्जैन : आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। इसके बाद शुरू दर्शन का सिलसिला रात 10 बजे होने वाली शयन आरती तक चलेगा। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खोले गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले वीर बाल भद्र का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी का विधि-विधान से अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। फिर कर्पूर आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का शृंगार कर भस्म चढ़ाई गई। फल और मिठाई का भोग लगाया गया। “जय श्री महाकाल” के जयघोष के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। इसके बाद भगवान को रजत मुकुट, आभूषण और दिव्य वस्त्र धारण कराए गए। निराकार से साकार स्वरूप में भगवान महाकाल ने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने चलित भस्म आरती के माध्यम से भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। श्रावण के अंतिम सोमवार पर चलित भस्म आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन के लिए भक्त देर रात से ही मंदिर के बाहर कतार में लग गए थे। घंटों इंतजार के बाद जब उन्हें चलित भस्म आरती के जरिए बाबा के दर्शन का अवसर मिला तो उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने कहा कि भस्म आरती में बाबा महाकाल का स्वरूप बेहद दिव्य और अलौकिक नजर आया। कई भक्तों का कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह भस्म आरती के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे बाबा महाकाल की कृपा बताया। वहीं, परम्परा के मुताबिक भगवान महाकाल की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज शाम चार बजे सावन की चौथी सवारी निकलेगी। सवारी के निकलने के पूर्व दोपहर करीब 3.30 बजे महाकालेश्ववर मंदिर परिसर के सभामंडप में बाबा महाकाल का षोड़षोपचार पूजन होगा। इसके बाद भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के साथ ही हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव और नंदी रथ पर श्री उमा-महेश सवारी में शामिल होंगे। चारों स्वरूपों के दिव्य मुखारविंद भक्तों को एक साथ भक्ति रस में सराबोर करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे जैसे ही बाबा की पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचेगी, सशस्त्र पुलिस बल के जवान राजाधिराज को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी देंगे। इसके बाद शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज के साथ सवारी नगर भ्रमण की ओर बढ़ेगी। राजसी ठाट-बाट के साथ सवारी महाकाल चौक, गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार और कहारवाड़ी से होते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी तय कर शाम 5 बजे रामघाट पहुंचेगी, जहां पर शिप्रा से बाबा महाकाल का जलाभिषेक होगा। रामघाट पर पूजन और आरती के बाद बाबा महाकाल वापस मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। सवारी शाम 7 बजे मंदिर पहुंचेगी। महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। श्रावण के चौथे सोमवार प्रातः भस्म आरती में बाबा महाकाल का रजत मुकुट, मुंडमाल-रुद्राक्ष की माला पहनाकर राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने दिव्य दर्शनों का लाभ प्राप्त किया। वहीं, शाम को बाबा महाकाल की श्रावण मास की चौथी सवारी निकलेगी, जिसमें अवंतिकानाथ नगर भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। सवारी के दौरान भगवान चार स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। बाबा महाकाल बैलगाड़ी के नंदी रथ पर श्री उमा-महेश स्वरूप, पालकी पर श्री चंद्रमौलेश्वर, गजराज पर श्री मनमहेश और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव के रूप में विराजमान रहेंगे।

The post भक्तों की सांसें थम गईं जब सामने आया बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप appeared first on Tez Raftar Live.

संसद में हंगामा कर कामकाज रोक रही कांग्रेस, देशहित के मुद्दों पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : पाटिल
सूरत। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के रवैये और कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार हंगामा कर संसद के महत्वपूर्ण कामकाज, जनहित के विषयों और जरूरी विधेयकों पर चर्चा में बाधा डाल रही है।

सूरत के एक होटल में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के नेता सदन में प्रश्न तो पूछते हैं, लेकिन उनके उत्तर सुनने का धैर्य नहीं रखते। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत और अवास्तविक मांगों के जरिए संसद का बहुमूल्य समय बर्बाद किया जा रहा है। देशहित और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा करने के बजाय विपक्ष केवल हंगामा कर सदन की कार्यवाही बाधित करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके बावजूद विपक्ष इस विषय पर रचनात्मक भूमिका निभाने के बजाय राजनीति कर रहा है।

वंदे मातरम् और संसदीय प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री ने वंदे मातरम् से जुड़े विषयों तथा संसदीय प्रक्रियाओं और राष्ट्रहित से जुड़े अवसरों पर कांग्रेस के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष से रचनात्मक सुझाव और सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा होती है, लेकिन कांग्रेस विरोध के लिए विरोध करके देश के विकास की गति को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थाओं में से एक है। इसके समय का उपयोग जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए होना चाहिए। सरकार चाहती है कि संसद में गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा हो और जनहित से जुड़े विधेयकों पर सभी पक्ष अपनी बात रखें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय नेता रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद प्रभुभाई वसावा, सूरत शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल, विधायक अरविंदभाई राणा, प्रवीणभाई घोघारी, संगीताबेन पाटिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजनभाई पटेल, शहर के पूर्व महामंत्री किशोरभाई बिंदल सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post संसद में हंगामा कर कामकाज रोक रही कांग्रेस, देशहित के मुद्दों पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : पाटिल appeared first on Tez Raftar Live.

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी महासचिव
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वरिष्ठ नेता राम माधव समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े और हरीश द्विवेदी समेत आठ नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) होंगे। शिव प्रकाश और सौदान सिंह को फिर राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेन्द्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने सात राज्यों से आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए हैं। इनमें सबसे अधिक दो नेता उत्तर प्रदेश से हैं। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

राष्ट्रीय सचिव और संगठन की जिम्मेदारियां

राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व कविता पाटिदार, के. सुरेन्द्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को सौंपा गया है।

तरुण चुग को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेन्द्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। डॉ. संबित पात्रा को उत्तर-पूर्व संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकोष्ठ संकुल संयोजक विष्णु दत्त शर्मा होंगे। ऋतुराज सिंहा और विष्णु वर्धन रेड्डी को सह संयोजक बनाया गया है।

मोर्चों और मीडिया की जिम्मेदारी

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को अनुसूचित जाति मोर्चा, जॉ. मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

अनिल बलूनी को फिर मीडिया संयोजक बनाया गया है। आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। दीपक म्हस्के को सामाजिक माध्यम संयोजक बनाया गया है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

The post नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी महासचिव appeared first on Tez Raftar Live.

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर वाजपेयी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता शामिल रहे।

उपराष्ट्रपति ने अटलजी को बताया दूरदर्शी राजनेता

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि राजनेता, कवि और दूरदर्शी नेता के रूप में अटलजी ने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और रणनीतिक हितों को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, समावेशी नेतृत्व और राष्ट्रीय गौरव के प्रति वाजपेयी की प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी विरासत देश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

मोदी और शाह ने भी किया अटलजी को याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी असाधारण दूरदृष्टि वाले विलक्षण राजनेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार और प्रयास कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहे और उनके नेतृत्व ने देश को मजबूती दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण को लेकर अटलजी की सोच आज भी देश का मार्गदर्शन करती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी को राष्ट्रभक्त राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन का प्रत्येक क्षण देशसेवा में लगाया। परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान अटलजी के नेतृत्व ने दुनिया के सामने भारत की शक्ति का परिचय कराया। उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को भी मजबूती दी।

शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

The post अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री appeared first on Tez Raftar Live.

‘दिमागी नक्सल’ पर किरेन रिजिजू की सफाई, बोले- विपक्ष नहीं, देश तोड़ने वालों के लिए कहा
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर रविवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं या सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों के लिए यह शब्द नहीं इस्तेमाल किया था। उनका इशारा माओवाद, अलगाववाद और देश को बांटने की विचारधारा रखने वाले लोगों की ओर था।

रिजिजू ने सोशल मीडिया पर समझाया प्रधानमंत्री का बयान

रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि माओवादी विचारधारा का समर्थन करने, भारतीय संविधान को नहीं मानने, अलगाववादियों के साथ खड़े होने और अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वाले लोगों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से अलग करने की कोशिश करने वालों के लिए भी प्रधानमंत्री ने इस शब्द का इस्तेमाल किया।

अपने पोस्ट के साथ रिजिजू ने शर्जील इमाम के पुराने बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें पूर्वोत्तर भारत को देश से अलग करने की बात कही गई थी।

स्वतंत्रता दिवस के भाषण के बाद शुरू हुआ विवाद

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था। अपने भाषण में उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए ऐसे लोगों को अलग-थलग करने की जरूरत बताई थी।

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने दावा किया था कि उनका निशाना सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले विपक्षी दलों और नेताओं की ओर था। विपक्ष की इस व्याख्या को खारिज करते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी विपक्षी नेता को ‘दिमागी नक्सल’ नहीं कहा है।

उन्होंने दोहराया कि यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया है जो माओवादी विचारधारा का समर्थन करते हैं, संविधान को अस्वीकार करते हैं अथवा देश की एकता और अखंडता के खिलाफ अलगाववादी सोच रखते हैं।

The post ‘दिमागी नक्सल’ पर किरेन रिजिजू की सफाई, बोले- विपक्ष नहीं, देश तोड़ने वालों के लिए कहा appeared first on Tez Raftar Live.

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- वोट बैंक के लिए वंदे मातरम को भुलाया
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने इस राष्ट्रगीत को भुला दिया था। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसके सम्मान को फिर से स्थापित करने का काम किया है।

शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि गीत के दौरान कांग्रेस की नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने यह सब देखा है। वंदे मातरम का अपमान देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कांग्रेस से बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

महाराणा प्रताप की भूमि को बताया देशभक्तों के लिए तीर्थ

अमित शाह ने महाराणा प्रताप को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि मेवाड़ की वीर भूमि देशभक्तों के लिए काशी से कम नहीं है। उन्होंने महाराणा प्रताप, वीर पूंजा भील और सेठ भामाशाह की राष्ट्रभक्ति और स्वराज के प्रति समर्पण को याद किया। शाह ने कहा कि इन महान विभूतियों ने मुगलों के विजय अभियान को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजस्थान के जल संकट का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि तीन समझौतों के माध्यम से आधे राजस्थान की प्यास बुझाने की दिशा में काम किया गया है। शाह के अनुसार, पहले राज्य में सिर्फ 11 लाख घरों तक नल से पानी पहुंचता था, जबकि जल जीवन मिशन के तहत आठ वर्षों में 64 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है।

अटलजी के योगदान को किया याद

अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रभक्ति के सिद्धांत से समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री रहते हुए वाजपेयी ने विश्व दबाव के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण कराया। गांवों को सड़कों से जोड़ने और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि अटलजी ने जनजातीय विकास मंत्रालय के गठन का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी महान नेता थे। उनके नेतृत्व में परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में जीत ने दुनिया में भारत की ताकत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों से भारत को सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस घोषित किया। उन्होंने अमित शाह के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और तीन नए आपराधिक कानून लागू करने में शाह की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

15 जिलों में 5,659 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में चित्तौड़गढ़ समेत राजस्थान के 15 जिलों में 5,659 करोड़ रुपये की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 1,500 गांवों को जल जीवन मिशन के तहत नल से जल सुविधा की सौगात दी गई। इससे पहले उन्होंने सहकारिता विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

निंबाहेड़ा के जेके सर्किल स्थित मिनी अटल स्मारक में स्थापित वाजपेयी की प्रतिमा करीब चार हजार किलोग्राम अष्टधातु से तैयार की गई है। इसे आठ फीट ऊंचे मंच पर स्थापित किया गया है। प्रतिमा जयपुर के कारीगरों ने बनाई है। स्मारक में दो अन्य मंच भी हैं। इनमें एक पर वाजपेयी के कार्यकाल में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण की झलक दिखाई गई है, जबकि दूसरे पर उनके अलग-अलग अंदाज में भाषण देने के दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं।

समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

The post अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- वोट बैंक के लिए वंदे मातरम को भुलाया appeared first on Tez Raftar Live.

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, बाबूलाल बोले- झारखंड गठन का श्रेय अटलजी को
रांची। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को विधानसभा परिसर में उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान नेताओं ने उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

‘अटलजी अजातशत्रु थे, सभी दलों में था सम्मान’

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक कार्यशैली और विनम्रता का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि अटलजी ने सत्ता की चिंता किए बिना पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को भारत की सामर्थ्य का परिचय कराया। उनका लक्ष्य देश को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना था। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया।

मरांडी ने कहा कि झारखंड की चर्चा अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान के बिना पूरी नहीं हो सकती। झारखंड राज्य के गठन का श्रेय उनके निर्णायक नेतृत्व को जाता है। अलग राज्य के गठन की राह में कई राजनीतिक और प्रशासनिक अड़चनें थीं। जिस क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिया जाना था, वहां तत्कालीन सत्ताधारी वर्ग के एक हिस्से की ओर से भी विरोध किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इन सभी बाधाओं और विरोध के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड गठन का रास्ता साफ किया और झारखंडवासियों को अलग राज्य की सौगात दी। इसके लिए झारखंड की जनता हमेशा उनकी ऋणी रहेगी।

कर्मवीर सिंह ने बताया दूरदर्शी राजनेता

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी असाधारण व्यक्तित्व और दूरदर्शी सोच वाले राजनेता थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए लगातार काम किया। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलको, पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा, महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार साहू, ललित ओझा, जितेंद्र वर्मा, बलराम सिंह समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, बाबूलाल बोले- झारखंड गठन का श्रेय अटलजी को appeared first on Tez Raftar Live.

असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच सांसदों से मिले किरेन रिजिजू, शांति पर जोर
नई दिल्ली। असम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को दोनों राज्यों के सांसदों ने केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और दोनों राज्यों के बीच आपसी सद्भाव कायम रखने के उपायों पर चर्चा करना रहा।

मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू ने इंटरनेट मीडिया पर कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच संबंध बेहद गहरे हैं और कई पीढ़ियों से दोनों राज्यों के लोग भाईचारे, स्नेह और आपसी सम्मान के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने का प्रयास जारी है। भले ही हर मुद्दे का तत्काल समाधान नहीं निकले, लेकिन संवाद के रास्ते पर आगे बढ़ते रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की सीमाएं भले अलग हों, लेकिन लोगों के दिल एक हैं।

सीमा पर तनाव के बाद पत्थरबाजी

उल्लेखनीय है कि असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र में गुरुवार को शिलापाथर-लीकाबली राजमार्ग पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सीमा पर हाल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद जारी आर्थिक नाकेबंदी के दौरान स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हमला किया।

बताया गया है कि विवाद की शुरुआत 10 अगस्त को धेमाजी जिले के गेरुकामुख थाना क्षेत्र के गोगामुख राजस्व अंचल में असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित मिंगमांग बस्ती में गोलीबारी की घटना से हुई थी। इस घटना में करीब 11 लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि असम की जमीन पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा कथित कब्जे को लेकर विवाद के बाद गोलीबारी हुई थी।

The post असम-अरुणाचल सीमा विवाद के बीच सांसदों से मिले किरेन रिजिजू, शांति पर जोर appeared first on Tez Raftar Live.

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग, भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जवाब मांगा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि यह घटना भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कुमारी शैलजा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में चुनाव नजदीक हैं और चुनाव के समय भाजपा इस तरह की गतिविधियां कराती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा खुद ऐसा नहीं करती तो अपने कथित किनारे के लोगों को आगे कर देती है, जिससे पार्टी की मानसिकता सामने आती है।

उन्होंने कहा कि देहरादून में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश की गई थी, लेकिन भाजपा इसमें सफल नहीं हुई। इसी तरह हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

रामलीला मैदान के शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध

शैलजा ने कहा कि खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित किया था और इसके बाद उसी स्थान पर शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने इसे भाजपा की दलित विरोधी सोच का प्रमाण बताया। उनका कहना था कि घटना के संबंध में अभी तक न तो प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले में जवाब देने की मांग की।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस मंच से कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संबोधन किया था, उसका शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना का विरोध करती है और पार्टी से जुड़े सभी संगठनों को इसके खिलाफ पुरजोर आवाज उठाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से कहा कि इस घटना के माध्यम से भाजपा की कथित मानसिकता सामने आई है और ऐसे अपमान का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने बताया नफरत की विचारधारा का उदाहरण

उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता यशपाल आर्य ने कहा कि रामलीला मैदान में हवन कर जिस तरह शुद्धिकरण किया गया, उससे भाजपा का कथित असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने इसे नफरत की विचारधारा और विकृत मानसिकता का उदाहरण बताया।

आर्य ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है और उन्होंने सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उनके साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो उत्तराखंड और देश के अन्य हिस्सों में दलितों के साथ व्यवहार की स्थिति क्या होगी।

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद रैली’ आयोजित हुई थी। इसके दो दिन बाद 10 अगस्त को ‘श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास’ की ओर से इसी मैदान में हवन-पूजन और कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया।

कांग्रेस ने कार्यक्रम को खरगे के दलित होने से जोड़ते हुए जातिगत भेदभाव की मानसिकता का आरोप लगाया है। वहीं, आयोजन करने वाले धार्मिक संगठन का कहना है कि कार्यक्रम कांग्रेस की रैली के दौरान लगाए गए कथित नारों और टिप्पणियों के विरोध में आयोजित किया गया था।

The post खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग, भाजपा पर साधा निशाना appeared first on Tez Raftar Live.

झारखंड छात्र आंदोलन पर संसद परिसर में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग दोहराई
रांची। झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में सांसदों ने छात्रों के साथ कथित अन्याय का विरोध करते हुए उनकी मांगों को संसद तक उठाने का दावा किया।

प्रदर्शन के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पिछले 20 दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं और राज्य सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो के शासन में नौकरियों में अनियमितताएं हुई हैं तथा छात्रों की सीबीआई जांच की मांग को सरकार को तत्काल स्वीकार करना चाहिए।

साहू ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनमें नैतिकता है तो उन्हें झारखंड आकर छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करना चाहिए तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीबीआई जांच की मांग पूरी कराने के लिए दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकार, रोजगार और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा कथित लाठीचार्ज को लेकर राज्य सरकार से माफी और इस्तीफे की मांग की।

इस प्रदर्शन में आदित्य साहू के अलावा निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, बीडी राम, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल सहित कई भाजपा सांसद मौजूद रहे।

The post झारखंड छात्र आंदोलन पर संसद परिसर में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग दोहराई appeared first on Tez Raftar Live.