HomeBreaking Newsसीबीआई ने झारखंड में डाक सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई ने झारखंड में डाक सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

रांची। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के सरायकेला उप मंडल में डाक विभाग के एक सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि यह मामला 11 नवंबर को दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपित डाक सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी ताकि उसे ग्रामीण डाक सेवक, सहायक शाखा डाकपाल (जीडीएस एबीपीएम) के पद पर कमलपुर शाखा डाकघर के तहत कार्यभार संभालने की अनुमति दी जा सके। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंजन, डाक सहायक, सरायकेला उप मंडल, झारखंड के रूप में हुई है। एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments