Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवघर/रांची। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों के जरिये पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की।

इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के जरिये स्वागत और अभिवादन किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन देवघर द्वारा एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments