मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में ‘जोहारग्राम मेड इन झारखंड’ शोरूम का किया शुभारम्भ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत ने रविवार को राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप ‘जोहारग्राम मेड इन झारखंड’ शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस शोरूम में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के ट्राइबल परिधान उपलब्ध कराए गए हैं।

शोरूम में आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी सहित कई पारंपरिक आदिवासी परिधान और अन्य वस्त्र बिक्री के लिए रखे गए हैं। इसका उद्देश्य राज्य की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और पहनावे को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासी कला और संस्कृति के साथ-साथ आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच आदिवासी पहनावे और संस्कृति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिवादन किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *