राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, राज्य के विकास कार्यों से कराया अवगत

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची के लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

भेंट के क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से भी अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *