राज्यपाल से मुख्य सचिव सहित अन्य ने की मुलाकात, दीं शुभकामनाएं

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित अन्य ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उनको नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी। राज्यपाल से राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने भेंट की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी पुलिस महानिदेशक को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इसी प्रकार राज्यपाल से राजभवन में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने भेंट कर राज्यपाल को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्यपाल ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *