HomeBreaking Newsकांग्रेस का ‘मतदाता बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान शुरू, गड़बड़ी पर केशव महतो...

कांग्रेस का ‘मतदाता बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान शुरू, गड़बड़ी पर केशव महतो ने जताया विरोध

रांची : झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को मतदाता बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि झारखंड में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर कुछ लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी नागरिक अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न हो।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “मतदान का अधिकार हर भारतीय नागरिक का मौलिक और संवैधानिक अधिकार है, जिसे कोई भी संस्था या एजेंसी छीन नहीं सकती।” कांग्रेस को सूचित किया गया है कि कुछ मतदाता सूची से गलत नाम काटे जा रहे हैं, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल की एजेंसी की तरह काम करता है, तो वह सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी ने प्रेसवार्ता में कहा कि झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा सर्वे का काम शुरू किया जा रहा है सर्वे, दरअसल केंद्र सरकार के इशारे पर चलाया जा रहा राजनीतिक अभियान है।
यह सर्वे सामान्य मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया नहीं, बल्कि मतदाता पहचान की चोरी और मताधिकार से वंचित करने की साजिश है। प्रेसवार्ता के अंत में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के दो वर्षों के कार्याकाल में किये गये कार्यों , योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत संकलन प्रयास शीर्ष पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस पुस्तिका का संकलन झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी, रविन्द्र सिंह, ज्योति सिंह मथारू, सुलतान अहमद, अभिलाष साहु, कमल ठाकुर, राजन वर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments