वाल्मीकिनगर में तारामंडल का होगा निर्माण,वित्तीय बजट में घोषणा

पश्चिम चम्पारण(बगहा)।बिहार सरकार ने 2026 के वित्तीय बजट में पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में पर्यटकीय एवं सांस्कृतिक रूप से मजबूती देने और समृद्ध स्थल बनाने के लिए तारामंडल स्थापित करने की घोषणा की है।

तारामंडल के निर्माण से विज्ञान तकनीक और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थी और आमजनों को खगोल जगत और अंतरिक्ष शिक्षा के बारे में जानने का मौका मिलेगा। साथ ही स्कूल कॉलेज के बच्चों को ब्रह्मांड, तारों और ग्रहों के बारे में ज्ञान प्राप्त होगा।इससे वाल्मीकीनगर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त तारामंडल के निर्माण के लिए वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार और बिहार सरकार को पत्र लिखकर पहले ही मांग कर चुके हैे। वाल्मीकिनगर की भूमि से

भगवान राम, भगवान बुद्ध एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। इस सराहनीय निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दाेनाें उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार और केंद्र सरकार के प्रति वाल्मीकिनगर की जनता की तरफ से वाल्मीकिनगर सांसद ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *