Homeक्राइमअपराधियों ने लगाई दो हाइवा में आग

अपराधियों ने लगाई दो हाइवा में आग

पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा- करमाचराई मुख्य मार्ग स्थित कुटिया मोड़ पर मंगलवार की रात दो हाइवा में आग लगा दी गई। दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर निकले थे। माइंस से तीन- चार किलोमीटर दूर जाने पर अचानक अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधी पहुंचे और दोनों गाड़ियों को रोककर उनके चालक को नीचे उतारा। हथियार सटाकर उनकी पिटाई की और फिर साथ में लाये पेट्रोल डालकर हाइवा में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद सारे अपराधी खपडवाडीह की ओर निकल गए। इस घटना से रात के समय पत्थर माइंस से निकलने वाले वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया है। पत्थर को करमाचराई क्रशर पर गिराना था। इस घटना को बाइक सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया। सभी छोटे हथियार से लैस थे। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस पास थी। इस संबंध में बुधवार को दोनों हाइवा चालक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। दोनों हाइवा छतरपुर के उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना का बताया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों ने इसे अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन तेज की गई है। उल्लेखनीय है कि छतरपुर से ही सटे नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक साथ कई वाहनों में अपराधियों ने आग लगा दी थी। रंगदारी और लेवी के लिए लगातार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। नक्सलियों का प्रभाव इस इलाके में नहीं के बराबर है, लेकिन अपराधी उत्पात मचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments