Homeझारखंडगणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त व एसएसपी ने किया निरीक्षण

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद सरकार की योजनाओं और राज्यय की कला, संस्कृति, परंपरा और धरोहर को प्रदर्शित करने वाली झांकियों की तैयारियों को लेकर संबंधित नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी नोडल पदाधिकारियों को झांकी प्रदर्शनी की सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हों ने सभी नोडल पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से समय पर अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को तय समय के भीतर पूरा करने को कहा। उपायुक्तक ने कहा कि झांकी प्रदर्शनी गणतंत्र दिवस समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण होती है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के निर्वहन करें।इन विभागों की रहेगी झांकियांगणतंत्र दिवस समारोह जो रांची के मोरहबादी में इस बार कुल-12 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें वन पर्यावरण विभाग, ग्रामीण विकास, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कृषि, पशुपालन और सहकारिता, सूचना एवं जन संपर्क, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, परिवहन विभाग, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा और उच्च तकनिकी शिक्षा विभाग शामिल हैं।उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के साथ संयुक्त रूप से मोरहाबादी में 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र समाहरोह की तैयारी का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों की ओर से बनाये जा रहे झांकी का अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएं, जैसे कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य सुविधाएं, समय पर पूरी की जाएं।उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस के आयोजन में सभी आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय लोगों को इस आयोजन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें जरूरी सुविधाएं दें।मौके पर उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments