सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक ने इसरो अध्यक्ष से की मुलाकात

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। एसबीयू की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस मुलाकात को शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोध की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

यह भी बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, छात्रों और शोधार्थियों के लिए नए अवसर सृजित करना तथा भविष्य में शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग के लिए ठोस पहल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *