नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुलिस अधीक्षक सहित  जिलेवासियों ने किया माल्यार्पण

लोहरदगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जयंती पर पावरगंज चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कर उन्हें नमन किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने वाले अधिकारियों में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, नजारत उपसमाहर्ता अभिनीत सूरज, कोषागार पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मौके पर जिले वासियों ने प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर जिले वासियों ने प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *