Homeझारखंडहाथियों ने महिला को कुचल कर मार डाला, सड़क पर उतरे नाराज...

हाथियों ने महिला को कुचल कर मार डाला, सड़क पर उतरे नाराज ग्रामीण

गढ़वा। जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के दुमुहवां जंगल में रविवार सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक 50 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला है। मृत महिला की पहचान रिमिस मिंज के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद दिलमानी टोप्पो भी घायल हो गयी। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह रिमिस मिंज और दिलमानी टोप्पो जंगल गई थीं। इस बीच हाथियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। दिलमानी टोप्पो ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हालांकि, बचाव के दौरान वह भी घायल हो गयी।

इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ करीब 11 बजे तक रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भंडरिया वनक्षेत्र के वनपाल कमलेश कुमार पुलिस सहित मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं पीड़ित परिवार सरकारी प्रकिया पूरा होते ही जल्द मुआवजे उपलब्ध कराने की बात कही। वन विभाग ने तत्काल 50 हजार रुपये मुआवजा के रूप में उपलब्ध कराया। साथ ही प्रक्रिया पूरी होते ही बची हुई मुआवजा राशि देने की बात कही। फिलहाल, ग्रामीणों ने सड़क जाम खत्म नहीं किया है। वन विभाग व पुलिस जाम हटाने का प्रयास कर रही है लेकिन आक्रोशित लोग हाथियों के स्थायी समाधान की मांग वन विभाग से कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments