मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र के उचुवाबर गांव में शनिवार की रात एक पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। शराब के नशे में धुत बिनेश्वर परहिया ने अपने बेटे सीताराम परहिया की चाकू मारकर हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने हत्यारे पिता को दबोचा
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने हत्यारे पिता को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, घर में अक्सर कलह होती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक पिता अपने ही बेटे का कातिल बन जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
