Homeझारखंडपलामू में डांडिया नाइट के दौरान गेट पर मारपीट

पलामू में डांडिया नाइट के दौरान गेट पर मारपीट

पलामू। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू सांसद विष्णुदयाल राम तथा पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, प्रथम महापौर अरुणा शंकर, पलामू चेंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।स्थानीय लोगों का आरोप है कि गेट पर बिना पास प्रवेश दिलाया जा रहा था, जिससे विवाद खड़ा हुआ। वहीं पंडाल में पहले से ही मैदान की क्षमता से अधिक भीड़ मौजूद थी, जिससे हालात और भी खतरनाक हो सकते थे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यक्रम को शांति पूर्वक आगे बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि डांडिया नाइट में चर्चित सोशल मीडिया कलाकार अंजलि अरोड़ा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। जिला मेदिनीनगर के गांधी मैदान में शनिवार रात आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में प्रवेश द्वार पर बाउंसर और पब्लिक के बीच मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान बाउंसरों ने पब्लिक के साथ हाथापाई की। अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया और स्थिति को शांत कराया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments