नई दिल्ली : मछली पकड़ने वाले भारतीय जहाज मार्थोमा की गोवा के उत्तर-पश्चिम में लगभग 70 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टक्कर हो गई। जहाज में 13 लोग सवार थे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारतीय नौसेना ने छह जहाजों और विमानों के साथ तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 11 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक दल के शेष दो सदस्यों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस संबंध में समुद्री बचाव समन्वय केंद्र मुंबई (एमआरसीसी) के साथ समन्वय किया जा रहा है। क्षेत्र में बचाव प्रयासों को बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल सहित अतिरिक्त संसाधनों को भेजा गया है।
नौसेना की पनडुब्बी से टकराया मछली पकड़ने वाला जहाज मार्थोमा, बचाव कार्य जारी
RELATED ARTICLES



