फारबिसगंज विधायक ने विधानसभा में उठाया प्राइवेट स्कूल की फीस और मनमानेपन का मुद्दा

अररिया।फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने गुरुवार को प्राइवेट स्कूल की बढ़ती फीस और मनमानेपन का मुद्दा विधानसभा में उठाया।शिक्षा संबंधी मुद्दों को उठाते हुए विधायक ने सदन को बताया कि प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।प्राइवेट स्कूल के संचालक हरेक साल अपनी पुस्तकों को बदलने का कार्य करते हैं और उच्च कमीशन देने वाले पब्लिकेशन की किताबों को सिलेबस में शामिल करते हैं। साथ ही स्कूल ड्रेस से लेकर अन्य समानों की खरीददारी के लिए दुकान और दुकानदार निर्धारित रहते हैं। जिसका मूल कारण स्कूल संचालक को मिलने वाला कमीशन है। उन्होंने शिक्षा को सभी के लिए सुलभ और न्यायसंगत बनाने और निजी स्कूल के संचालक की मनमानेपन रवैए पर रोक लगाने की मांग की।विधायक ने बंद किए गए नव सर्जित विद्यालय का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि स्कूल बंद होने से बच्चों को दूर जाना पड़ रहा है, जिससे कई छात्र देर से पहुंचते हैं या पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं।

विधायक मनोज विश्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा उनके लिए केवल विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की बुनियाद है।जनता की आवाज़ सदन तक पहुंचाना कर्तव्य है और बच्चों के अधिकार के लिए संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *