Homeझारखंडरांचीझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन को उनके रांची के लालपुर स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) के जरिये किया गया है।

दरअसल, चंपाई सोरेन प्रस्तावित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-2 (रिम्स-2) की जमीन विवाद को लेकर रविवार को नगड़ी में हल चलाने वाले थे। जहां हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं। लेकिन वे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते उसके पहले ही उन्हें उनके निवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है।

चंपाई सोरेन ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है। उन्होंने लिखा “नगड़ी के आदिवासी/ मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह से मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है”

झारखंड के भाजपा नेता आज ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की भूमि पर हल चलाकर विरोध जताने का कार्यक्रम था। इसलिए भाजपा के कई अन्य बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका जा रहा है।

प्रशासन पूरी तैयारी में दिख रहा है। नगड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, तो उसपर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसकी पुष्टि सिटी डीएसपी केवी रमण ने भी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments