Homeराष्ट्रीयअमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर बाइक और मोपेड की भिड़ंत, चार लोग घायल

अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर बाइक और मोपेड की भिड़ंत, चार लोग घायल

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार देर शाम बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

निमंत्रण कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बाबरपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आजाद नगर गढ़ा से भंडारे का निमंत्रण खाकर वापस लौट रहे थे। वहीं अमावता से मोपेड पर सवार दो लोग आजाद नगर गढ़ा में आयोजित भागवत कथा के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सरदार के ट्यूबवेल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

घायलों का हुआ उपचार

हादसे में घायल सभी लोग ग्राम पंचायत अमावता के निवासी हैं। घायलों में आकाश बाथम (20), रवि उर्फ पूती सेंगर (36), अंकित दुबे (22) और दीपक बाथम (28) शामिल हैं।

परिजनों के मुताबिक उपचार के बाद सभी घायल घर लौट आए हैं। आकाश बाथम और पूती सेंगर के सिर में चोट लगने के कारण टांके लगाए गए। दोनों का सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसमें कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। अंकित दुबे के दाहिने हाथ में टांके लगे हैं और कलाई में चोट आई है, जबकि दीपक बाथम के दाहिने पैर की पिंडली में चोट बताई गई है।

पुलिस ने दी जानकारी

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार किया गया। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments