Homeझारखंडघाटशिला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के बाद -झामुमो ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के बाद -झामुमो ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

रांची : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों ने प्रचार में जोर दे दिया है। भाजपा ने पहले ही अपने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया था। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी प्रचार के लिए घोषित किया है।

झामुमो ने पत्र जारी कर इस सूची को मुख्य निर्वाचन आयोग को भी भेजा है। पार्टी के अनुसार ये स्टार प्रचारक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।

सूची में शामिल हैं: प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रयो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा माझी, योगेन्द्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सदिव्य कुमार, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी, हफिजुल हसन, विकास मुण्डा, डॉ. लुईस मरांडी, अंजनी सोरेन, समीर मोहन्ती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, भुषण तिर्की, निरल पुर्ती, दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, मो. ताजुद्दीन राजा, उमाकान्त रजक, आलोक सोरेन, जगत माझी, रामसुर्या मुण्डा, कुणाल षाडंगी, रामलाल मुण्डा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू।

यह तो तय है भाजपा और झामुमो दोनों ही उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे घाटशिला क्षेत्र में चुनावी गहमागहमी और प्रचार का स्तर बढ़ने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments