रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा अष्टमी की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनायें दी है।राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महागौरी का आशीर्वाद सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मां महागौरी सभी की मनोकामना पूर्ण करें। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।