Homeझारखंडबाबा के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा : हेमंत

बाबा के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा : हेमंत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा। हमारे वीर पुरुखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया। उन्होंने लिखा कि वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि है हमारा झारखंड। इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखंड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें। झारखंड के वीर अमर रहें। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके परिवार और अनुयायियों ने पारंपरिक तरीके से तीन कर्म का आयोजन किया। अब 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादश संस्कार होगा। रामगढ़ जिला प्रशासन ने देशभर से आने वाले अनुयायियों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। रामगढ़ जिला के गोला अंचल अंतर्गत शिबू सोरेन के पैतृक गांव में ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था और अब वहीं श्राद्ध कर्म किए जा रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन के हर पल को यादों में संजोए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments