मेष – रुपये-पैसों के मामले में मितव्ययता रखें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। विवाद की आशंका बनी रहेगी।
शुभांक- 4-5-7
वृष – निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति देगा। यात्रा का दूरगामी लाभ मिलेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक हित के काम पूरे करने में मदद मिलेगी।
शुभांक- 3-5-7
मिथुन – कार्य शुरू करने से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय पक्ष में रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति होगी। परिश्रम का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभांक- 5-7-9
कर्क – ज्ञानीजनों का सानिध्य मिलेगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नया तालमेल बनेगा। मित्रों के साथ साझेदारी में लाभ होगा। यात्रा का योग है।
शुभांक- 2-6-7
सिंह – विवाद और मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। लेन-देन से जुड़ी परेशानियां दूर करने के प्रयास सफल होंगे। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा।
शुभांक- 4-6-8
कन्या – भावनाओं में बहने से बचें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक- 3-5-7
तुला – शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। शिक्षा में आशानुकूल परिणाम मिलने में संदेह है। धार्मिक यात्रा का योग है।
शुभांक- 2-4-6
वृश्चिक – कार्यसिद्धि में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य पर चर्चा होगी। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभांक- 2-4-7
धनु – इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय पक्ष में रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति होगी। लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च होगा।
शुभांक- 3-5-8
मकर – स्वास्थ्य का पक्ष कमजोर रहेगा। काम में अनावश्यक समझौते करने से बचें। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला है। कलह-विवाद की आशंका रहेगी। अपने हितैषियों से भी सावधान रहें।
शुभांक- 3-6-9
कुंभ – आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने में लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं। किसी से निकटता प्रेम-प्रसंग में बदल सकती है।
शुभांक- 3-5-7
मीन – नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। अपनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी।
शुभांक- 5-8-9
#राशिफल, #दैनिकराशिफल, #ज्योतिष



