Homeझारखंडरांची बस स्टैंड में लगी भीषण आग, छह बस जलकर राख

रांची बस स्टैंड में लगी भीषण आग, छह बस जलकर राख

रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड के बसों में रविवार को अचानक आग लग गई। इस अगलगी में छह बसें जलकर राख हो गईं। घटना में सबसे पहले एक बस में आग लगी इसके बाद आग एक के बाद एक बस में फैलते चली गई।

स्थानीय लोग और बस मालिक कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने देखा कि कुछ ही दूर पर खड़ी बाकी बसें भी आग की चपेट में आ गईं। एक साथ छह बसों में आग लगने की वजह से पूरे खादगढ़ा बस स्टैंड में भगदड़ मच गई। बस के चालक और खलासी अपनी -अपनी बसों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह से आग लगने वाली बसों के पास खड़ी दूसरी बसों को वहां से निकाला गया।

एक साथ छह बसों में आग लगने की घटना को एक बड़ी साजिश के रूप में देखा जा रहा है। बस एजेंट मोहम्मद सरफराज ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है।

बस मालिको को ऐसा लगता है कि किसी ने जानबूझकर बसों को आग के हवाले किया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिन बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी। एसी बसों में आमतौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से कई बार आग लगती है, लेकिन खादगढ़ा बस स्टैंड में जिन छह बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी।

दमकल के पांच वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन आग कैसे लगी, इसका खुलासा पुलिस को करना है। इस संबंध में लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। बस स्टैंड में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। अगर सीसीटीवी फुटेज में कोई भी शख्स आग लगाता हुआ दिखाई दिया तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments