Homeझारखंडरांचीशिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग बने भ्रष्टाचार का गढ़ः...

शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग बने भ्रष्टाचार का गढ़ः बाबूलाल

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग, जिनसे राज्य की नींव मजबूत होनी चाहिए, अब भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े होकर भ्रष्टाचार का गढ़ बन गए हैं।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को पोस्ट में लिखा है कि सिर्फ 2024 में अब तक 39 अधिकारियों को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। ईडी ने 2024 में 39.28 करोड़ रुपये नकद जब्त किए, जो 2022 के आंकड़े से लगभग दोगुना है। यह स्थिति सरकार और प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है। बार-बार रिश्वत में पकड़े जाने वाले कर्मचारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं करना दर्शाता है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सरकार की मंशा ही नहीं है। यह कितना शर्मनाक है कि जिन विभागों का कार्य आम जनता को राहत देना है, वे जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे हैं। सरकार की लचर नीतियां और कमजोर व्यवस्था ने भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दे रखी है। ऐसे में झारखंड का विकास एक सपना बनकर रह गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments