रांची। देशभर में आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल और ग्रामीण बंद को सफल बनाने को लेकर इंडी गठबंधन के राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक शुक्रवार को बिहार क्लब में आयोजित की गई। इस दौरान बंदी को सफल बनाने की अहम निर्णय तय हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की, जबकि संचालन भाकपा के जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। यह जानकारी
अजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार के चार लेबर कोड, नए बिजली बिल, मनरेगा को समाप्त करने और वीबी ग्राम योजना लागू करने के विरोध में देश के ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आहूत आम हड़ताल को व्यापक समर्थन देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दिन राज्यभर में सड़क जाम किया जाएगा तथा रांची में अल्बर्ट एक्का चौक को दोपहर 12 बजे तक जाम रखा जाएगा। रांची नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति बनाई गई है।
बैठक में झारखंड विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सरकार को पत्र लिखने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजू
