HomeBreaking Newsभारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, टी20 श्रृंखला पर कब्जा

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, टी20 श्रृंखला पर कब्जा

हरारे। भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के बाद अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी अपने नाम कर ली।

ईशान और तिलक की तूफानी पारी से भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा 8 रन तथा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। श्रेयस 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान किशन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा।

भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 129 रन पर समेटा

220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। ब्रायन बेनेट ने 32 रन और तादीवानाशे मरुमानी ने 24 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए। यश ठाकुर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेते हुए ब्रायन बेनेट को आउट किया, जबकि प्रिंस यादव ने बेन करन और कप्तान सिकंदर रजा के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

भारत की लगातार दूसरी जीत के साथ श्रृंखला का फैसला हो गया है। अब तीसरा मुकाबला औपचारिकता भर रह गया है, जिसमें भारतीय टीम जिम्बाब्वे का सफाया करने के इरादे से उतरेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments