Homeझारखंडपुलिस के फ्लैग मार्च के बीच कदमा में अंधाधुंध फायरिंग, आपसी विवाद...

पुलिस के फ्लैग मार्च के बीच कदमा में अंधाधुंध फायरिंग, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। शहर की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जहां एक तरफ पुलिस देर रात विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही थी, वहीं दूसरी तरफ कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में हुई दुस्साहसिक गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां आपसी रंजिश और घरेलू विवाद में एक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसमें गोली युवक के जबड़े को चीरती हुई पार निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम (MGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस सिलेंडर के विवाद में ममेरे भाई ने चलाई गोली

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात रामजन्म नगर निवासी पेंटर संजय कांडी का अपने ममेरे भाई कृष्णा सोना के साथ गैस सिलेंडर और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोपी कृष्णा सोना ने अवैध पिस्तौल निकालकर संजय पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली संजय के जबड़े में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

एसएसपी और सिटी एसपी ने देर रात किया घटनास्थल का मुआयना

वारदात की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीणा ने देर रात स्वयं घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल कर साक्ष्य जुटा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments