जनसुराज ने की पूर्वी चंपारण के 12 प्रखंडों की समीक्षा

चंपारण की खबर::
जनसुराज ने पार्टी के 12 प्रखंडों समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों का नाम फाइनल किया

मोतिहारी, ।

जनसुराज पार्टी कार्यालय मोतिहारी में आज पूरे दिन जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुआर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें राज्य किसान प्रकोष्ठ प्रभारी जयमंगल कुशवाहा, राज्य सलाहकार समिति सदस्य अजय देव जी, जिला महामंत्री अभय कुमार उर्फ अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रविश मिश्रा, जिला प्रवक्ता अजय आजाद, जिला महिला अध्यक्ष पूर्णिमा भारती, जिला अध्यक्ष ओ बी सी पिछड़ा वर्ग के विजय कुशवाहा, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ के विनोद साह, अम्बेडकर मंच के जिला अध्यक्ष अशोक राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मिन्हाज अहमद एवं सभी जनसुराज साथी उपस्थित रहे। इस दौरान निम्न प्रखंडों की समीक्षा हुई। जिसमें कल्याणपुर, केसरिया, पकड़ीदयाल, फेनहारा, पताही, मधुबन , संग्रामपुर, रक्सौल नगर, रक्सौल प्रखण्ड,आदापुर , हरसिद्धि एवं चिरैया प्रखंड शामिल हैं। उक्त प्रखंडों का 11 सदस्यों के पदाधिकारियों के रूप में नाम फाइनल हो गया। शेष प्रखंड की समीक्षा विचाराधीन रही जो कल 24 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *