Homeझारखंडझारखंड में दो दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना 

झारखंड में दो दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना 

रांची। झारखंड के आधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसकी वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाए रहने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो आने वाले दो—तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं रहेगा, लेकिन उसके बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments