Homeझारखंडझामुमो सरकार को उपचुनाव में मिलेगा जवाब : बाबूलाल मरांडी

झामुमो सरकार को उपचुनाव में मिलेगा जवाब : बाबूलाल मरांडी

रांची : घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धालभूमगढ़ मंडल के रावताड़ा और पाणिनीय पंचायत में सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि घाटशिला की जनता अब पूरी तरह परिवर्तन के मूड में है। झामुमो सरकार की आदिवासी विरोधी और जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस बार घाटशिला की आदिवासी समाज वोट के ज़रिए इस सरकार को करारा जवाब देगा। चाईबासा की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी युवा अपने जायज़ हक़ और मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने उन निहत्थे युवाओं और महिलाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज कराया और सैकड़ों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ‘अबुआ सरकार’ का नारा देते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद ‘बबुआ के निर्देश’ पर आदिवासी समाज पर लाठी–गोली चलवाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले उपचुनाव में झामुमो सरकार को करारा जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments